Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक IPS रॉबिन्सन गुरिया को अबूझमाड़ के बाद राजधानी रायपुर में मिली अहम जिम्मेदारी, रायपुर पश्चिम ज़ोन के नए DCP बने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

नारायणपुर जिले एवं अबूझमाड़ को नक्सलमुक्त बनाने में अहम किरदार निभाने वाले पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया का अबूझमाड़ में सफर खत्म होने के साथ साथ राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद रॉबिन्सन गुरिया को नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के बाद पुलिस उपायुक्त (DCP) पश्चिम रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए पदभार के साथ उनके सामने पश्चिम जोन में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आम जनता के बीच पुलिस की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने की चुनौती होगी। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में शहर को अलग-अलग जोनों में बांटकर डीसीपी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके।

रॉबिन्सन गुरिया भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। पुलिस विभाग में अपने कार्य अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के आधार पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिम जोन रायपुर शहर के लिहाज से काफी अहम माना जाता है, जहां कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर डीसीपी स्तर के अधिकारी की सीधी निगरानी रहती है।


पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद राजधानी में पुलिस व्यवस्था को जोन स्तर पर मजबूत किया गया है। इसके तहत डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्रवार पुलिसिंग को बेहतर बनाने की योजना है। रॉबिन्सन गुरिया की नई तैनाती के बाद उम्मीद की जा रही है कि पश्चिम जोन में अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के निपटारे, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण और पुलिस-पब्लिक संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। राजधानी रायपुर में बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था में अधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले से अधिक बढ़ गई हैं। डीसीपी पश्चिम के रूप में रॉबिन्सन गुरिया को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के साथ-साथ थाना स्तर की पुलिसिंग को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया