Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर जिले के 24वें पुलिस अधीक्षक के रूप में संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से) ने पदभार ग्रहण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से) ने नारायणपुर जिले के 24वें पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया

सूरज सरकार, प्रधान संपादक,न्यूज बस्तर की आवाज़ 

नारायणपुर, दिनांक 14 जुलाई 2026 राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत श्री रोबिनसन गुड़िया (भा.पु.से) के स्थानांतरण उपरांत संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से) ने आज नारायणपुर जिले के 24वें पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्री संदीप पटेल ने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले की कानून-व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा, नक्सल उन्मूलन अभियान, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग से संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर जिले में शांति, सुरक्षा एवं आमजन के विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस विभाग पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनता के प्रति संवेदनशील, जवाबदेह एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

पदभार ग्रहण के दौरान नारायणपुर पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया एवं उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया