Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप का होगा आगमन

सूरज सरकार,प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

नारायणपुर। न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 19 सितंबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर क्लब के सदस्यों द्वारा तैयारियां की गई पूरी ।


कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए नारायणपुर जिले के 80 से अधिक पत्रकार संगठन में अब तक शामिल हुए है कार्यक्रम को सफल बनाने हेतुआगाज 11 सितंबर से न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के सदस्यों ने मंत्री श्री केदार कश्यप सहित जिला नारायणपुर के विभिन्न अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण कार्ड सम्मानपूर्वक भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी को सादर आमंत्रित किया गया।

पत्रकारों को एक मंच पर लाने की पहल

नारायणपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों की पहल से जिले के पत्रकार साथियों को एक मंच प्रदान करने तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में संगठित होकर कार्य करने के उद्देश्य से “न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर” संगठन का पंजीयन कराया गया है।


क्लब का उद्देश्य जिले के सभी पत्रकारों को एक संगठन के रूप में साथ लेकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता पर जोर

पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार का दायित्व समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करना है। जमीनी स्तर की समस्याओं को सामने लाना, वास्तविकता को जनता के सामने रखना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना पत्रकारिता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर का प्रयास है कि जिले के पत्रकार साथी निःस्वार्थ, निष्पक्ष और निर्भीक होकर जमीनी स्तर पर पत्रकारिता करते हुए आम जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाएं।

📅 शपथ ग्रहण समारोह
दिनांक: 19 सितंबर 2026, शनिवार
समय: प्रातः 11 बजे

AG सिनेमा हॉल ऑडिटोरियम, जिला नारायणपुर समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि तथा बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रेस क्लब रायपुर एवं जिला पत्रकार संघ जगदलपुर के पदाधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया