Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: भाजपा कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रगान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

तिरंगे के रंग में सजा भाजपा कार्यालय, स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रगान

नारायणपुर – देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय नारायणपुर में राष्ट्रभक्ति, गौरव और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वर महावीर ने विधिवत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगे के शान से लहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान की गूंज से गुंजायमान हो उठा और उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण को दोहराया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ही भाजपा जिला कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। झालरों की जगमगाती रोशनी, रंग-बिरंगे तोरणों और मातृशक्ति द्वारा बनाई गई मनमोहक रंगोली ने कार्यालय परिसर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। तिरंगे के रंगों से सजा पूरा परिसर स्वतंत्रता, शौर्य और राष्ट्रगौरव की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत कर रहा था।

ध्वजारोहण के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और देश के लिए समर्पित महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि इसे सुरक्षित रखने और राष्ट्र को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है।

इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया