Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर मालक परिवहन संघ द्वारा वर्तमान कार्यपरिषद के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव एवं नया चुनाव कराये जाने के संबंध मे प्रशासनिक टिम गठित कर चुनाव सम्पन्न कराये जाने के संबंध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायणपुर मालक परिवहन संघ द्वारा वर्तमान कार्यपरिषद के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव एवं नया चुनाव कराये जाने के संबंध मे प्रशासनिक टिम गठित कर चुनाव सम्पन्न कराये जाने के संबंध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

मालक परिवहन संघ के सदस्यों ने कहा संघ में लगभग 500 से अधिक ट्रक थे, पिछले 6 माह से गलत एवं उद्देश्यहीन नीतियों के चलते वर्तमान में संघ में लगभग 300 ट्रक ही है शेष है, कई सदस्यों के आर्थिक स्थिति में सुधार न होने एवं कर्ज के तले दबने के चलते कई सदस्यों को अपना वाहन बेचना पड़ा।

नारायणपुर मालक परिवहन संघ में वर्तमान में लगभग 215 सदस्य है जिसमें से दो तिहाई से अधिक 170 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव हेतु अपनी सहमति दर्ज कराए है एवं 20-30 सदस्यों द्वारा जिले से बाहर एवं अन्य व्यक्तिगत कारणों से मौखिक सहमति दी गई जो कि चुनाव प्रक्रिया में निर्णायक साबित होंगे।

नारायणपुर मालक परिवहन संघ के सदस्य ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर परिवहन संघ की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया

उपयुक्त कारणो से नारायणपुर मालक परिवहन संघ के सदस्यों द्वारा वर्तमान कार्यकारणि के सभी पद हेतू अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है जो कि निम्नानुसार है :-

1. यह कि नारायणपुर मालक परिवहन संघ नारायणपुर मे चुनाव उपरान्त सभी प्रमुख पदो हेतू कार्यकारणी का गठन किया गया था एवं निर्वाचित प्रतिनिधी द्वारा नियमावली एवं आय व्यय का सही समय मे प्रस्तुत करने एवं सभा समयानुसार करने में असफल रहा जिसके कारण सभी सदस्यो मे असंतोष व्यापत है एवं सभी पुर्ण सदस्यो के दो तिहाई बहुमत कें आधार पर हस्ताक्षर कर हम सदस्यो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पास कर समक्ष अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत है ।

2. यह कि वर्तमान कार्यकारणी द्वारा कार्यकारणी गठन के उपरान्त से ही मालक परिवहन कि राशि एवं पुर्व मे कार्यकारणी गठन से पूर्व प्राप्त राशि के सबंध मे किसी भी प्रकार का कोई ब्योरा संगठन के समक्ष प्रस्तुत नही किया गया जिससे कि स्पष्ट है कि नियमावली के अनुसार कार्य व संगठन के दायित्वो का निर्वहन नही किया गया है एवं कार्यकारणी गठन के उपरान्त आम सभा का नाम होना सिद्ध करता है कि निमयावाली का स्पष्ट उलंघन किया गया है जिसके कारण हम बहुमत से वर्तमान सभी पदो के कार्यकारणी हेतू अविश्वास प्रस्ताव लाते है ।

3. यह कि उक्त परिवहन सघ मे प्रशासनिक एवं संघ के सदस्यो द्वारा व माइंस द्वारा मिलकर कार्यो का संपादन किया जाता है एव वर्तमान मे भी पुनः चुनाव नही किये जाने कि दशा मे कार्य प्रभावित होगा एवं प्रशासनिक व्यवस्था का संतुलन भी खराब होगा ।

मालक परिवहन संग के सदस्यों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि अविश्वास प्रस्ताव दो तिहाई बहुमत के साथ है जो कि सभी सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से प्रस्तुत किया गया है जो कि आपके समक्ष है अतः जिला प्रशासन से आग्रह किया जा रहा है कि आवेदन के आधार पर पूर्व मे पारित वर्तमान कार्यकारणी के अविश्वास प्रस्ताव के विरूद्ध पुनः चुनाव कराये जाने हेतु जिला प्रशासन से प्रशासनिक टिम गठित कर चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराये जाने हेतु सहयोग की अपेक्षा है।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया