Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक नारायणपुर जिले में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान से नारायणपुर में भाजपा का व्यापक जनसंपर्क

अभियान में लाभार्थियों से संवाद, गणमान्यजनों का सम्मान और स्वच्छता का दिया संदेश

नारायणपुर – भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक नारायणपुर जिले में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस छह दिवसीय अभियान के माध्यम से भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने गांवों और बस्तियों में पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
अभियान के सफल संचालन के लिए जिले के तीनों मंडलों में अलग-अलग क्षेत्रों का निर्धारण किया गया। शहर मंडल को 04 बस्तियों, ग्रामीण मंडल को 08 बड़े क्षेत्रों और ओरछा मंडल को 03 बड़े क्षेत्रों में विभाजित कर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का शुभारंभ नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने एड़का क्षेत्र के ग्राम दुग्गाबंगाल से किया।


अभियान के दौरान भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता गांव-गांव और बस्तियों में पहुंचे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क कर उनसे संवाद किया। इस दौरान लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से मिल रहे लाभों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रमों के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाने वाले गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।


इस अवसर पर आयोजित सभाओं में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है, वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में जनकल्याण और सुशासन को प्राथमिकता दी जा रही है।


अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया। सार्वजनिक स्थलों, मंदिर परिसरों और सामुदायिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया तथा लोगों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।


“गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन और समाज के बीच संवाद को मजबूत करते हुए सेवा, समर्पण और जनसंपर्क की परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया