Breaking News

नारायणपुर: नवपदस्थ जिला अपर सत्र न्यायाधीश से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकारों का शिष्टाचार भेंट व सार्थक संवाद अबूझमाड़ के हितुल में विकास की दस्तक, 45 किमी पैदल चलने की मजबूरी खत्म, ट्रैक्टर से पहुंचा राशन नारायणपुर: कस्तूरमेटा कठिन सफर—पहले बाइक, फिर पैदल; पहाड़, नदी-नाले और पगडंडियों को पार कर आलबेड़ा पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने मांदरी नृत्य कर किया जिला प्रशासन कास्वागत नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक नारायणपुर जिले में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का हुआ समापन छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है, बस्तर में सभी नेताओं की नक्सलवाद सुरक्षा कब हटेगी – राजेश दीवान नारायणपुर: नगरपालिका CMO रामचंद्र यादव दिखे एक्शन मूड में, नगर की सफाई का उठाया जिम्मेदारी

नारायणपुर: नगरपालिका CMO रामचंद्र यादव दिखे एक्शन मूड में, नगर की सफाई का उठाया जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले की साफ सफाई में जुटे नगरपालिका के सफाई कर्मचारी 

जिले के सभी वार्डों में जारी है बरसात से पूर्व नालियों की सफाई अभियान, जिले में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगरपालिका ने शुरू की नालियों की सफाई ।

नगरपालिका अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।

सूरज सरकार,ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग, न्यूज बस्तर की आवाज़

नारायणपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार नाली एवं साफ सफाई को लेकर सभी वार्ड एवं गलियों में चर्चा का बाजार गर्म है, जिले में पिछले कई सालों से कई वार्डों में अच्छे से नालियों की सफाई भी नहीं हुई जिसके चलते बारिश के दौरान जगह जगह नालियों से जल निकासी नहीं होने के कारण मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक जलभराव की समस्या देखने को मिलती है। जो कि सभी जिलेवासियों की समस्या बन गई, पिछले माह नगरपालिका कार्यालय में हुए अधिकारी की फेरबदल के बाद जिले की स्थानीय युवा के हाथ में नगरपालिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद से लगातार जिलेवासियों एवं वार्डवासियों की समस्या का समाधान करने रोजाना नगर के सभी वार्डों में  कभी निरीक्षण तो कभी वार्डवासियों के बीच उनकी समस्या जानने पहुंचते दिख रहे है तो कभी सुबह सुबह जिले में सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों के साथ जिले को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठाते हुए दिखाई देते है। जिससे वार्डवासियों में भी खुशी है जहां कभी पार्षद वार्ड में नहीं पहुंचते वार्डवासियों की समस्या को सुनने वहां अब सीधे नगरपालिका अधिकारी उनके बीच में पहुंच रहे है और समस्या सुन रहे है।

विगत कुछ दिनों से अलग अलग वार्डों में लगातार जारी है नालियों की सफाई अभियान कई वार्डों में एवं मुख्य मार्गो में यह देखने को मिल रहा है कि नगरवासी एवं वार्डवासी नगरपालिका के नाली में भी अतिक्रमण कर दिया गया है जिसके ऊपर ढक्कन को पूरी तरह ढक कर शेड निर्माण या टाइल्स लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया जिसके कारण पूर्व के नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा इन सभी को नजरंदाज करते हुए ऊपर से ही केवल नालियों का आधा अधूरा सफाई किया जाता रहा है जिसके कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है।   वर्तमान में पदस्थ नगर पालिका अधिकारी रामचंद्र यादव द्वारा रोजाना वार्ड का निरीक्षण कर इन सभी समस्याओं का निपटने के लिए लगातार सफाई काम एवं पूरे अतिक्रमण को हटाकर नालियों को पूरी तरह साफ सफाई करवाया जा रहा है इसी दौरान नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नाली को अवरुद्ध करने वाले निर्माणों को हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामचंद्र यादव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे नगर पालिका क्षेत्र में जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगरवासियों से अपील किया गया अपने अपने घरों के सामने की नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को स्वयं हटाए अन्यथा विभाग से हटाने की कार्यवाही की जावेगी जिसमें आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी आपकी स्वयं की होगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।

 

“स्वच्छ नगर हमारी जिम्मेदारी है” अध्यक्ष नगर पालिका इंद्र प्रसाद बघेल ने नगर पालिका के सभी जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया है।

उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा एवं समस्त वार्डों के पार्षदों  ने  चौक चौराहों को स्वच्छ रखने के लिए आम जनों से सहयोग मांगा इस अभियान में वार्ड नं 4 की पार्षद श्रीमती कीर्ति पोटाई नगर पालिका इंजीनियर बसंत नेताम आर आई भूषण देशमुख शुभांश भंडारी व सफाई सुपरवाइजर एवं सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें