Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर : महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार भाजपा महिलाओं को कर रही है गुमराह– अमित भद्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार
भाजपा महिलाओं को कर रही है गुमराह– अमित भद्र प्रवक्ता (जिला कांग्रेस कमेटी नारायणपुर)

 

 महिला सुरक्षा और अधिकारों के मुद्दे पर सरकार कटघरे में
भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता अमित भद्र ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस विषय पर भ्रम फैलाकर देश की महिलाओं को गुमराह कर रही है। उन्होंने भाजपा के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिला सशक्तिकरण का समर्थन किया है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।


उन्होंने कहा कि सितंबर 2023 में संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने समर्थन दिया था। यदि कांग्रेस इस बिल के विरोध में होती, तो उसका पारित होना संभव नहीं होता। ऐसे में यह प्रश्न उठता है कि जब विधेयक पारित हो चुका है, तो इसे लागू करने में विलंब क्यों किया गया।

अमित भद्र ने आरोप लगाया कि 2023 से अब तक इस कानून को लंबित रखा गया और अब चुनावी समय में इसे पुनः राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिसीमन और जनगणना के नाम पर संशोधन लाकर सरकार राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ही पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से महिलाओं को व्यापक स्तर पर आरक्षण सुनिश्चित किया, जिसके परिणामस्वरूप आज विभिन्न स्तरों पर महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।


महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि कई घटनाओं में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार असफल रही है। उन्होंने मणिपुर जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं।


अंत में उन्होंने कहा कि यदि सरकार की मंशा वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाने की होती, तो पारित कानून को समय पर लागू किया जाता। उन्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को बिना किसी विलंब के प्रभावी रूप से लागू किया जाए और इसे किसी राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग न किया जाए।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया