Breaking News

नारायणपुर: नवपदस्थ जिला अपर सत्र न्यायाधीश से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकारों का शिष्टाचार भेंट व सार्थक संवाद अबूझमाड़ के हितुल में विकास की दस्तक, 45 किमी पैदल चलने की मजबूरी खत्म, ट्रैक्टर से पहुंचा राशन नारायणपुर: कस्तूरमेटा कठिन सफर—पहले बाइक, फिर पैदल; पहाड़, नदी-नाले और पगडंडियों को पार कर आलबेड़ा पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने मांदरी नृत्य कर किया जिला प्रशासन कास्वागत नारायणपुर : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक नारायणपुर जिले में “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान का हुआ समापन छत्तीसगढ़ राज्य को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया है, बस्तर में सभी नेताओं की नक्सलवाद सुरक्षा कब हटेगी – राजेश दीवान नारायणपुर: नगरपालिका CMO रामचंद्र यादव दिखे एक्शन मूड में, नगर की सफाई का उठाया जिम्मेदारी

नारायणपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने किया कन्या छात्रावास भवन का उद्घाटन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने किया कन्या छात्रावास भवन का उद्घाटन

नए छात्रावास से मिलेगा शिक्षा को बढ़ावा, छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित आवासीय व्यवस्था

नारायणपुर, 08 अप्रैल 2026 // प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान विगत दिवस मंगलवार को आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत एजुकेशन हब गरांजी में नव निर्मित पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास भवन का उद्घाटन किया। कलेक्टर नम्रता जैन ने जानकारी दी कि छात्रावास भवन का निर्माण लगभग 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रुपये की लागत से हुआ है। छात्रावास के प्रारंभ होने से क्षेत्र की छात्राओं को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा। यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचलों में रहने वाली छात्राओं को आवासीय सुविधाओं के अभाव में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में इस प्रकार के छात्रावास न केवल शिक्षा को सुलभ बनाएंगे, बल्कि उन्हें सुरक्षित और अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और समाज में जागरूकता तथा सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. राजेंद्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और छात्राएँ मौजूद रहे।

 

और पढ़ें