नारायणपुर CHO संघ ने बेमेतरा सीएमएचओ के विरुद्ध महिला कर्मचारी से गरिमा विरोधी एवं दुर्व्यहार के विरोध में खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, प्रदेश CHO संघ ने 18 अगस्त को कलेक्टर घेराव एवं CM&HO को हटाने के लिए प्रदर्शन करने की दी चेतावनी

नारायणपुर CHO संघ ने बेमेतरा सीएमएचओ के द्वारा समीक्षा बैठक में कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा और अपमानजक व्यवहार के विरोध में खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,
सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

सीएचओ संघ का आरोप है कि बेमेतरा जिले के सीएमएचओ द्वारा समीक्षा बैठकों में कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा और अपमानजनक व्यवहार किया जाता है।महिला कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप संघ ने शिकायत में महिला कर्मचारियों के साथ कथित अनुचित एवं गरिमा-विरोधी व्यवहार के भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं. शिकायत के अनुसार समीक्षा एवं सामूहिक बैठकों के दौरान कुछ महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया जिससे वे स्वयं को असहज एवं अपमानित महसूस करती हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कथित रूप से महिला कर्मचारियों के कपड़े पकड़कर अपनी ओर खींचना, लेज़र लाइट से उनके शरीर, विशेषकर क्षेत्र की ओर संकेत किया जाता है. इसके अलावा सार्वजनिक रूप से हंसी-मज़ाक करना जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया है. इसके अलावा एक महिला कर्मचारी से कथित रूप से “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुम्हारा बॉयफ्रेंड है क्या?” जैसी व्यक्तिगत एवं अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का भी उल्लेख किया गया है।



विशाखा कमेटी के तहत कार्रवाई की मांग
संघ का कहना है कि यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कार्यस्थल पर महिलाओं की गरिमा, सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण के अधिकार का गंभीर उल्लंघन है. इसलिए इन आरोपों की की जांच की जाए. कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (POSH Act) तथा सर्वोच्च न्यायालय के Vishaka दिशा-निर्देशों के तहत इन मामलों में कार्रवाई की जाए
उक्त कार्यक्रम के दौरान संघ के कर्मचारी और सदस्य उपस्थित रहे।
















