Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: जल जीवन मिशन के कार्यों के मामले में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश एवं लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जल जीवन मिशन के कार्यों की कलेक्टर ने की गहन समीक्षा

लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर होगी ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई

नारायणपुर, 15 जुलाई 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यरत ठेकेदारों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने ग्रामवार आबंटित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई ग्रामों में क्रेडा द्वारा सोलर सिस्टम स्थापित नहीं किए जाने के कारण पाइपलाइन नेटवर्क को जोड़ा नहीं जा सका है। वहीं कुछ ग्रामों में जल प्रदाय योजनाओं की टेस्टिंग एवं अन्य तकनीकी कार्य अभी भी लंबित हैं। इस पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदारों को विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने तथा ग्रामों में “हर घर जल” प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार केवल उन्हीं ठेकेदारों के बिलों का भुगतान किया जाएगा, जो अपने आबंटित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कर संबंधित ग्राम पंचायतों को विधिवत हस्तांतरित करेंगे। उन्होंने कहा कि अधूरे अथवा अपूर्ण कार्यों की स्थिति में किसी भी प्रकार के भुगतान पर विचार नहीं किया जाएगा।

बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो ठेकेदार लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, कार्यों के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं अथवा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध तत्काल ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई प्रस्तावित की जाए। उन्होंने सभी ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कर जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को शीघ्र हासिल करने के निर्देश दिए।


बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के कार्यपालन अभियंता एस.के. वर्मा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ठेकेदार मौजूद रहे।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया