Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश समर्पित संस्था ने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से बच्चों ने दिया शिक्षा का संदेश समर्पित संस्था (जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन ) नारायणपुर द्वारा
सूरज सरकार, प्रधान संपादक न्यूज बस्तर की आवाज़ 
नारायणपुर शासन के “स्कूल चलो अभियान को जन-जन तक पहुंचाने एवं शाला त्यागी तथा अप्रवेशी बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से विकासखंड नारायणपुर के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, ग्राम ब्रेह बेड़ा में सामुदायिक भागीदारी के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समर्पित संस्था नारायणपुर (justice for children) तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया।
रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के महत्व एवं
शासकीय विद्यालयों में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया। रैली गांव की प्रमुख गलियों एवं
मोहल्लों से होकर निकली तथा लोगों को बच्चों के नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति जागरूक
किया गया।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि शासन द्वारा शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, मध्यान्ह
भोजन, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही सभी अभिभावकों से अपने बच्चों का नियमित
रूप से विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, तथा समर्पित संस्था नारायणपुर ( justice for
children) नारायणपुर की पूरी टीम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया