




- परिवहन सुविधा केंद्र आईडी की वैधता दिनांक 28 अप्रैल 2026 को समाप्त हो गई थी। इसके नवीनीकरण हेतु मैंने नियमानुसार आवेदन प्रस्तुत किया तथा निर्धारित ₹2500 /- की ऑनलाइन फीस भी जमा कर दी है आवेदन किए हुए एक माह से अधिक समय व्यतीत हो चुका है, किंतु आज दिनांक तक मेरी आईडी का नवीनीकरण नहीं किया गया है। मैंने इस संबंध में कई बार परिवहन विभाग नारायणपुर में संपर्क किया, परंतु संबंधित कर्मचारी श्री राजाराम घृतलहरे द्वारा न तो मेरे केंद्र का निरीक्षण किया जा रहा है और न ही आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। मेरा परिवहन सुविधा केंद्र तहसीलपारा, नारायणपुर में स्थित है तथा विभागीय निरीक्षण हेतु पूर्णतः तैयार है, इसके बावजूद जानबूझकर कार्रवाई लंबित रखी जा रही है।



परिवहन केंद्र संचालक ने आगे अपने शिकायत में यह भी जानकारी दी कि परिवहन विभाग नारायणपुर में विभिन्न परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए लंबे समय से खुलेआम अवैध वसूली किए जाने की जानकारी सभी परिवहन एजेंटों एवं सुविधा केंद्र संचालकों को है। यह कार्य बिना किसी भय अथवा रोक-टोक के लगातार किया जा रहा है। मेरे स्वयं के अनुभव एवं उपलब्ध डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड के अनुसार लर्नर्स लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, हेवी लर्नर्स लाइसेंस, हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल रिन्यूअल, डीएल करेक्शन, ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप, HP एडिशन, HMV रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न कार्यों के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त अलग से राशि ली जाती रही है। प्रचलित अवैध वसूली के अनुसार ली जाने वाली राशि
लर्नर्स लाइसेंस हेतु ₹600,
ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ₹1200,
हेवी लर्नर्स लाइसेंस हेतु ₹700,
हेवी ड्राइविंग लाइसेंस हेतु ₹4000,
डीएल रिन्यूअल एवं करेक्शन हेतु ₹500,
ट्रांसफर ऑफ ओनरशिप (बिना HP) हेतु ₹3000,
HP एडिशन हेतु ₹4000 तथा
नए वाहन ( ट्रक/कमर्शियल वाहन) HMV रजिस्ट्रेशन हेतु ₹6000
तक की राशि वसूले जाने की बात आम रूप से परिवहन एजेंटों एवं सुविधा केंद्र संचालकों के बीच प्रचलित है। मैंने स्वयं भी कई बार ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए ₹1200 का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से किया है तथा उन सभी ट्रांजेक्शनों के रिकॉर्ड मेरे पास सुरक्षित हैं। मेरे पास उपलब्ध PhonePe ट्रांजेक्शन, बैंक रिकॉर्ड एवं अन्य साक्ष्य इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर मैं जांच अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर समस्त साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए तैयार हूँ। साथ ही यदि जिले के अन्य परिवहन एजेंटों, सुविधा केंद्र संचालकों एवं संबंधित व्यक्तियों के बयान लिए जाएं तो पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकती है।










