Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

अबूझमाड़ में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद का सिलसिला अब भी है लगातार जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अबूझमाड़ में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद का सिलसिला अब भी है लगातार जारी 

नक्सल मुक्त क्षेत्रों में सतत सर्च अभियान जारी, संयुक्त सुरक्षा बलों ने हथियार एवं विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद

44वीं वाहिनी आईटीबीपी, एवं जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद।

नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री की बरामदगी के उद्देश्य से संयुक्त सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्च अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 25 जुलाई 2026 को थाना ओरछा क्षेत्रांतर्गत कैंप पदमेटा से पदगुंडा–करसेनार की ओर 44वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कैंप पदमेटा से उत्तर दिशा स्थित ग्राम पदगुंडा – करसेनार में जंगल पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक डंप बरामद किया गया।

बरामद सामग्री में शामिल है—

* 01 नग 12 बोर रायफल
* 55 नग 12 बोर कारतूस
* 04 नग 51 मिमी स्थानीय निर्मित मोर्टार शेल
* 25 नग लोहे के भाले
* 01 नग बैटरी
* 01 नग स्टील कंटेनर
* 01 नग भाकपा (माओवादी) का झंडा

बरामद समस्त सामग्री को नियमानुसार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि नारायणपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है। इसके उपरांत भी संयुक्त सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की नक्सली गतिविधि की पुनरावृत्ति को रोकने, छिपाकर रखे गए हथियारों एवं विस्फोटक सामग्री की बरामदगी तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन सर्च अभियान निरंतर संचालित कर रहे हैं।

नारायणपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, गतिविधि अथवा नक्सल संबंधी सूचना की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया