Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला बरसात के दिनों में उफान से ग्रामीणों को मिली राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के पिनगुंडा नाला पर पुलिया निर्माण से ओरछा क्षेत्र को मिली बड़ी राहत

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़ 

नारायणपुर, 04 जुलाई 2026/जिले के ओरछा क्षेत्र के लोगों के लिए हर वर्ष बारिश का मौसम कठिनाइयों और परेशानियों का पर्याय बन जाता था। पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर स्थित पिनगुंडा नाला बरसात के दिनों में उफान पर आ जाता था, जिससे नारायणपुर और ओरछा के बीच संपर्क पूरी तरह टूट जाता था। तहसील मुख्यालय ओरछा सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, प्रशासनिक कार्यों और दैनिक जरूरतों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते थे, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती थी और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो जाती थी।

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा पिनगुंडा नाला पर 6 बॉक्स (7.00 × 6.00 मीटर) बॉक्स ब्रिज के निर्माण का निर्णय लिया गया। लगभग 258.25 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस पुलिया का निर्माण कार्य अब पूर्ण हो चुका है और इस पर आवागमन भी शुरू हो गया है। पुलिया के निर्माण से वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान मिल गया है।

अब वर्षा ऋतु में भी नारायणपुर से ओरछा तक का मार्ग निर्बाध बना रहेगा। पहले जहां बारिश होते ही लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता था या लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था, वहीं अब वे सुरक्षित और सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं। इससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

इस पुलिया के शुरू होने से ओरछा तहसील मुख्यालय और आसपास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क लगातार बना रहेगा। मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिलेगी, विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित नहीं होगी और शासकीय योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक आसानी से पहुंचेगा। साथ ही कृषि उपज और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में भी सुविधा मिलने से स्थानीय व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि वर्षों से जिस समस्या का सामना पूरा क्षेत्र कर रहा था, उसका समाधान अब संभव हो पाया है। यह पुल केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि विकास, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का सेतु बन गया है।

पिनगुंडा नाला पर निर्मित यह पुलिया शासन की जनहितैषी सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस महत्वपूर्ण निर्माण से ओरछा क्षेत्र के हजारों लोगों का जीवन अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बना है तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिली है।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया