Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर : स्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पथ विक्रेताओं को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वनिधि महोत्सव का हुआ आयोजन

सूरज सरकार,प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़ 

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के 06 वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 12 जून 2026 को नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय के सभाकक्ष में स्वनिधि महोत्सव का आयोजन हुआ। विगत कई दिनों से लाऊड स्पीकर के माध्यम से, सीधे सम्पर्क कर, पाम्पलेट वितरण कर, शहर में कई स्थानों में होर्डिंग के माध्यम से योजना का प्रचार-प्रसार किया गया था। जिसके कारण भारी संख्या में पथ विक्रेता, शहरी गरीब एवं बाजारों में सब्जी तथा छोटे-मोटे मनिहारी, इलेक्ट्रानिक्स आदि की दुकान लगाने वाले व्यवसायी योजना का लाभ लेने स्वनिधि महोत्सव में पहुंचे।

सर्व प्रथम उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं बैंक अधिकारियों तथा पथ विक्रेताओं की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. महोत्सव में नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामचन्द्र यादव, पार्षद संजय नन्दी, श्रीमती रमशीला नाग के द्वारा बारी-बारी से योजना के बारे में आगंतुकों को विस्तार से समझाया गया एवं लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में महोत्सव में पधारे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक तथा अन्य बैंकों से आए लोन ऑफिसरों ने एक-एक करके डिजिटल सशक्तिकरण, यूपीआई पेमेंट, साइबर फ्राड आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अगले क्रम में योजना का लाभ लेने वाले 10 पथ विक्रेताओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

1 जून से 12 जून के मध्य 20 नए पथ विक्रेताओं का नवीन ऋण आवेदन, 24 ऋण प्रकरण स्वीकृत किए गए तथा 17 ऋण प्रकरण वितरण की कार्यवाही बैंकों के द्वारा की गई। जिसमें 5 हितग्राही मंजू शुक्ला को 50,000, विनीता निषाद को 15,000, ज्योति कर्मकार को 15,000, रीता ध्रुव को 15,000 एवं कमला को 15000 रुपये का डेमो चेक जनप्रतिनिधिगण एवं बैंक अधिकारियों के माध्यम से प्रदान कर ऋण वितरण की कार्यवाही की गई। आगंतुक पथ विक्रेताओं ने अपने जिज्ञासा से भरे प्रश्नों को भी जनप्रतिनिधिगण एवं बैंक अधिकारियों से सांझा किया और अपने प्रश्नों के उत्तर पाकर संतुष्ट हुए।

नगरपालिका कार्यालय में आयोजित स्वनिधि महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष इन्द्रप्रसाद बघेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामचन्द्र यादव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, श्रीमती रीता मण्डल, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती कृति पोटाई, संतोष गोटा, संजय नन्दी, कमलापति मिश्रा, श्रीमती रमशीला नाग, प्रवीण जैन, कौशल बघेल, गोविंद राम भोयर, हेमंत पात्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के अधिकारी एवं नगरपालिका परिषद नारायणपुर के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया