Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिवान ने राम मंदिर चंदा चोरी पर भाजपा आर एस एस पर बड़ा आरोप लगाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोदी अमित शाह के देखरेख मे ट्रस्ट की नियुक्तियां, तो चंदा चोरी मे PM मौन क्यों – कांग्रेस

उप्र आर एस एस प्रभारी पर लीपापोती का आरोप तो उन्हें ही ट्रस्ट महासचिव क्यों बनाया गया

राम मंदिर निर्माण में देश विदेश से रामभक्तो द्वारा 14000 करोड़ रूपए दान राशि एकत्रित हुए चंदा से निर्माण के बाद भाजपा आर एस एस के नेताओं ने कभी भी आय व्यय का जवाब नहीं दे पाए – राजेश दीवान

नारायणपुर – राम मंदिर मे हुए करोड़ो के चंदा चोरी उजागर होने के बावजूद आज तक डबल इंजन भाजपा सरकार ने जाँच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही कर रही है, मर्यादा पुरुषोंत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण के समय देश के कोने कोने से अमीर गरीब माध्यम वर्ग किसान मजदूर और देश विदेश से लाखो करोड़ों लोगो ने अपना पैसा बचत कर राम मंदिर निर्माण के समय दान दिया था, लगभग 14000 करोड़ रूपए एकत्रित हुए चंदा मे निर्माण के बाद भाजपा आर एस एस के नेताओं ने कभी भी जवाब नहीं दे पाए।

राम मंदिर में चंदा चोरी पर कांग्रेस ने भाजपा आर एस एस पर बड़ा आरोप लगाया

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश दीवान ने राजीव भवन मे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाते हुए कहा की जिन लोगो ने राम मंदिर निर्माण के समय हेरा फेरी किया था, तो प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के देख रेख मे उन्हें ही राम मंदिर ट्रस्ट मे क्यों रखा गया इस पर मोदी और अमित शाह मौन क्यों है भाजपा आर एस एस को चंदा लूट पाट पर जवाब देना चाहिए।

वही चंदा चोरी उजागर के बाद ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय, अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है उनके जगह आरएस एस के उत्तरप्रदेश प्रभारी जिन पर पहले से ही चंदा लूट पाट मे लीपा पोती का आरोप लग चूका है उनको ही ट्रस्ट महासचिव बनाया गया है बड़े चोरो को बचाने का प्रयास करेंगे।

आगे कांग्रेस पदाधिकारियो ने कहा की राम मंदिर मे प्राप्त समस्त चंदे चढ़ावे, भूमि खरीद, आयोजनों, और व्यव की फारेंसिक आडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाये, मंदिर ट्रस्ट को तत्काल भंग किया जाये, और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी मे स्वतंत्र जाँच कराया जाये।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे जिला कांग्रेस महासचिव शेख तौहीद प्रशासनिक, संजय राय महासचिव संगठन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रवि देवांगन, कोषाध्यक्ष वीपी शुक्ला, महासचिव प्रवक्ता अमित भद्र, महासचिव शब्बीर बढ़गुजर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बोधन देवांगन, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया