Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों से 30 लाख से अधिक राशि गबन करने वाला एवं अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायणपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई : पीएनबी बैंक गबन मामला और महिला की हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • 🔹 पंजाब नेशनल बैंक में लगभग ₹30,67,500/- के गबन एवं धोखाधड़ी मामले का खुलासा।
    🔹महिला हत्या प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।
    🔹नारायणपुर पुलिस द्वारा आर्थिक एवं जघन्य अपराधों पर त्वरित कार्रवाई जारी।

नारायणपुर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक ओर बैंक धोखाधड़ी एवं गबन के मामले का पर्दाफाश किया गया, वहीं दूसरी ओर महिला हत्या प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

मामला 1 : बैंक धोखाधड़ी एवं गबन

Punjab National Bank, नारायणपुर शाखा में खातों की जांच के दौरान कुछ खातों में अनियमितता एवं संदिग्ध लेन-देन पाए गए। बैंक प्रबंधन द्वारा थाना नारायणपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में पाया गया कि खाताधारकों के दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर फर्जी प्रक्रिया अपनाते हुए खातों से राशि निकालकर अन्य खातों में स्थानांतरित की गई। इस प्रकार कुल लगभग ₹30,67,500/- की राशि का गबन किया गया।
मामले में आरोपी तिलक राम मंडावी (38 वर्ष), निवासी पलटपारा गढ़बेंगल को दिनांक 18.04.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

 

मामला 2 : महिला हत्या प्रकरण

दिनांक 05.02.2026 को जिला अस्पताल नारायणपुर से सूचना प्राप्त हुई कि गढ़बेंगल गांव की एक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई है, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। विवेचना में ज्ञात हुआ कि दिनांक 13.01.2026 को महिला को गंभीर चोट उसके पति द्वारा पहुंचाई गई थी।
उक्त प्रकरण में आरोपी तिलक राम मंडावी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की गई तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

 पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने कहा कि— “नारायणपुर पुलिस अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। आर्थिक अपराधों से लेकर गंभीर अपराधों तक प्रत्येक मामले में त्वरित, निष्पक्ष एवं साक्ष्य-आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। नागरिक सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

📢 नागरिकों से अपील
🥇 बैंकिंग लेन-देन के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें।
🥈ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक दस्तावेज किसी से साझा न करें।
🥉किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया