Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर :19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचेंगे प्रदेश के 30 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, अबूझमाड़ तक पहुंचेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं

कलेक्टर नम्रता जैन ने शिविर की तैयारियों को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश

सूरज सरकार, ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग, न्यूज बस्तर की आवाज़ 

नारायणपुर, 17 अप्रैल 2026 // जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और अबूझमाड़ के सुदूर क्षेत्रों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के उद्देश्य से 19 अप्रैल 2026 को नारायणपुर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

कलेक्टर नम्रता जैन ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए पंजीयन काउंटर, पेयजल, भोजन, छाया, कूलर, वालंटियर व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में पूर्व स्वास्थ्य जांच अभियान चलाकर अधिक से अधिक मरीजों को शिविर से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टी.आर. कुंवर ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग, मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ईएनटी, चर्म रोग, स्त्री एवं शिशु रोग, नेत्र, हृदय, कैंसर सहित विभिन्न विशेषज्ञताओं के चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप, आयुष परामर्श एवं जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।


जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि अबूझमाड़ के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और हर पात्र व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सके।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया