Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

नारायणपुर: अनुसूचित जाति वर्ग को आरक्षण का लाभ देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुसूचित जाति वर्ग को आरक्षण का लाभ देने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

नारायणपुर, 19 जून 2026// सर्व अनुसूचित जाति वर्ग जिला नारायणपुर के प्रतिनिधिमंडल ने 19 जून को कलेक्टर सुश्री नम्रता जैन को ज्ञापन सौंपकर जिले में शासकीय भर्तियों में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की।

हाल ही में जारी विभिन्न भर्ती विज्ञापनों में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक भी पद आरक्षित नहीं रखा गया है। इस संबंध में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में भी जिला प्रशासन को कई बार आवेदन एवं निवेदन प्रस्तुत किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक उचित कार्रवाई नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नारायणपुर जिले में अनुसूचित जाति वर्ग की उल्लेखनीय आबादी निवास करती है तथा आबूझमाड़ क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में समाज के लोग रहते हैं। इसके बावजूद शासकीय सेवाओं में SC वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है, जिससे समाज के युवाओं में निराशा का माहौल है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शासन द्वारा निर्धारित 100 बिंदु आरक्षण रोस्टर एवं प्रचलित नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान है। ऐसे में जिले में होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि समाज के युवाओं को सरकारी सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर प्राप्त हो सके। समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से मांग की कि भविष्य की सभी नियुक्तियों एवं भर्ती प्रक्रियाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण का पालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन हो तथा समाज को न्याय मिल सके।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया