Breaking News

नारायणपुर: मां दुर्गा,काली,शिव-पार्वती और अघोरियों के तांडव की छत्तीसगढ़ी झांकी प्रदर्शन के बाद बंग समाज ने किया ऐतिहासिक मां दुर्गा मूर्ति विसर्जन न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, मुख्य अतिथि मंत्री केदार कश्यप ने न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के पत्रकारों के भवन के जल्द निर्माण की घोषणा की न्यू प्रेस क्लब नारायणपुर के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन 19 सितंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री एवं विधायक केदार कश्यप करेंगे शिरकत नारायणपुर: साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी नारायणपुर निवासी म्यूल खाताधारक गिरफ्तार आत्मसमर्पित नक्सलियों ने जिस हाथ से जवानों की हत्या करते थे कभी…आज उसी हाथ से जवानो की रक्षा करने का वचन देते हुए उनके हाथों में बांधा रक्षा सूत्र नारायणपुर: नक्सल हिंसा के शिकार परिवारों के बीच पहुंचे मां मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाईं

अबूझमाड़ का वह क्षेत्र जहां कभी नक्सल स्मारक बनाया जाता था आज वहां मोबाइल टावर लगाया जा रहा है

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अबूझमाड़ के जंगलों में बजी मोबाइल की घंटी, रायनार में नया मोबाइल स्थापित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुदूर वनांचल तक पहुंच रही डिजिटल सुविधा

940 से अधिक ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, कई गांव अब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवा से जुड़े

सूरज सरकार, प्रधान संपादक, न्यूज बस्तर की आवाज़

नारायणपुर, 16 मई 2026// अबूझमाड़ क्षेत्र में संचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ओरछा विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम रायनार में नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास कार्यों को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में दूरस्थ गांवों को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कलेक्टर नम्रता जैन ने जानकारी दी कि नए मोबाइल टावर के प्रारंभ होने से ग्राम रायनार, नुलवट्टी, झोरीगांव और डीडरभट्टी में पूर्ण रूप से मोबाइल नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होने लगी है। इसके अतिरिक्त ग्राम रेंगाबेड़ा तथा मडाली के आंशिक क्षेत्रों में भी नेटवर्क सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीण अब आसानी से मोबाइल कॉलिंग, इंटरनेट और विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि करीब 940 से अधिक ग्रामीण आबादी को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। ग्राम रायनार की लगभग 590, नुलभट्टी की 130 तथा झोरीगांव की करीब 220 आबादी अब बेहतर मोबाइल नेटवर्क और डिजिटल सेवाओं से जुड़ सकेगी। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या के कारण ग्रामीणों को संचार, ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार लोगों को मोबाइल नेटवर्क पाने के लिए ऊंचे स्थानों या दूसरे गांवों तक जाना पड़ता था।

मोबाइल टावर स्थापित होने से अब विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई में सुविधा मिलेगी वहीं ग्रामीणों को शासन की विभिन्न ऑनलाइन योजनाओं, डिजिटल भुगतान और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होने से शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ भी तेजी से ग्रामीणों तक पहुंच सकेगा।

ग्रामीणों ने मोबाइल टावर स्थापना पर खुशी जताते हुए कहा कि अब क्षेत्र भी मुख्यधारा की संचार व्यवस्था से जुड़ सकेगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।

और पढ़ें

दशकों से नक्सल हिंसा और भय के साये में रहे कोरसकोडो, हचेकोटी, आदनार, बोटेर, कुमनार, दिवालुर, गुंडेकोट, रेकापाल एवं रासमेटा गांवों में आजादी के बाद पहली बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया